अशोक धाम में ट्रैफिक व्यवस्था का डीटीओ ने लिया जायजा, मुख्य द्वार के पास पार्किंग और अतिक्रमण हटाया

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा अशोक धाम मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया गया. मुख्य द्वार के पास पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण हटाए गए.

Shravani Mela: लखीसराय. श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है. जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि एवं मोटर वाहन निरीक्षक प्रतीक कुमार ने अशोक धाम मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया.

मुख्य द्वार के पास पार्किंग पर सख्ती

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान निर्देश दिया गया कि मुख्य द्वार के समीप किसी भी स्थिति में वाहनों की पार्किंग नहीं की जाएगी. मौके पर गलत तरीके से खड़े वाहनों को तत्काल हटवाया गया, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो.

सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

अधिकारियों ने सड़क किनारे और मुख्य मार्ग पर लगाए गए ठेलों एवं अस्थायी दुकानों की भी जांच की. जिन स्थानों पर जाम की स्थिति बनने की आशंका थी, वहां से अतिक्रमण हटवाया गया. साथ ही दुकानदारों को भविष्य में सड़क पर दुकान या ठेला नहीं लगाने की चेतावनी दी गयी.

नि:शुल्क टोटो सेवा का किया सत्यापन

वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संचालित नि:शुल्क टोटो सेवा का भी अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन किया. उन्होंने सेवा के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मियों को इसे नियमित और सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिये.

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

Shravani Mela: जिला प्रशासन ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता है. इसके लिए लगातार निरीक्षण, निगरानी और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >