स्वास्थ्य केंद्रों पर ''प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान'' आयोजित, गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लखीसराय में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं. गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच और आवश्यक परामर्श मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है. अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं.

Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan Lakhisarai: लखीसराय. जिले के सभी चयनित स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया. शिविर में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच नि:शुल्क की गयी. अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच के साथ आवश्यक चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराना और गर्भावस्था के दौरान संभावित जोखिमों की समय पर पहचान करना है.

अभियान के तहत सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में गर्भवती महिलाओं की जांच की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं से अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.

महीने में तीन दिन चलेगा विशेष अभियान

सिविल सर्जन डॉ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मातृ स्वास्थ्य की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कंचन कुमारी के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सितंबर में तीन निर्धारित तिथियों पर चलाया जा रहा है. 9, 15 और 21 सितंबर 2026 को विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं.

इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग का जोर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की नियमित जांच और संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान पर है.

बीपी, हीमोग्लोबिन और शुगर की जांच

जिला डीपीसी सुनील कुमार ने बताया कि शिविर में आने वाली गर्भवती महिलाओं की बीपी, हीमोग्लोबिन और शुगर जैसी जरूरी जांचें नि:शुल्क की जा रही हैं. जांच के दौरान ऐसी महिलाओं की पहचान की जा रही है, जिनकी गर्भावस्था उच्च जोखिम वाली है.

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं की लाइन-लिस्टिंग की जा रही है. इसके माध्यम से संबंधित महिलाओं की पहचान दर्ज कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर विशेष नजर रखने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि जरूरत के अनुसार समय पर उचित इलाज और चिकित्सीय सलाह उपलब्ध करायी जा सके.

25 सितंबर तक पोर्टल पर अपलोड होगा डेटा

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के तहत जांच कराने वाली सभी गर्भवती महिलाओं और चिह्नित हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाले मरीजों का विवरण पीएमएसएमए पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा. इसके लिए 25 सितंबर 2026 तक डेटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया है.

पोर्टल पर विवरण दर्ज होने से संबंधित महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी करने में मदद मिलेगी. हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों में समय पर चिकित्सीय सलाह और उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan Lakhisarai: सुरक्षित मातृत्व के लिए जांच जरूरी

स्वास्थ्य विभाग ने सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित विशेष शिविरों का लाभ उठायें. नियमित प्रसव पूर्व जांच से गर्भावस्था के दौरान सामने आने वाले स्वास्थ्य जोखिमों की पहचान करने में मदद मिल सकती है.

अभियान का उद्देश्य मातृ स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ सुरक्षित प्रसव की दिशा में समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है. स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षित मातृत्व को स्वस्थ शिशु और सशक्त समाज की नींव बताया है.

Also Read: बिहार में बाढ़ ने रोकी बिहार के बच्चों की पढ़ाई, कहीं स्कूल डूबे तो कहीं रास्ते बने बाधा

Also Read: बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >