सहूर व किशनपुर से तीन वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहूर व किशनपुर से तीन वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा. स्थानीय पुलिस ने सहूर एवं किशनपुर गांव से 3 एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस में सहुर गांव से सीताराम शर्मा के दो पुत्र वारंटी नंदकिशोर सिंह एवं विजय सिंह को गिरफ्तार किया है. दोनों भाई के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के मामले में न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था. इधर, एसआई रामबाबू राय के नेतृत्व में पुरुष ने किशनपुर गांव से विशुनदेव साव के पुत्र वारंटी नंदलाल साव को गिरफ्तार किया है. एसआई रामबाबू राय ने बताया कि नंदलाल साव वाहन चलाने का काम करता है. सड़क हादसे में उसके खिलाफ कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >