निस्ता गांव से पुलिस ने फरार आरोपित को किया गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने निस्ता गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले कारेलाल यादव के पुत्र एससी-एसटी एक्ट मामले के फरार आरोपित नंदू यादव को गिरफ्तार किया है.

सूर्यगढ़ा. स्थानीय पुलिस ने निस्ता गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले कारेलाल यादव के पुत्र एससी-एसटी एक्ट मामले के फरार आरोपित नंदू यादव को गिरफ्तार किया है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया की निस्ता चौक पर 23 मार्च 2024 को कुछ लोगों ने एकजुट होकर सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के मानुचक निवासी सतीश पासवान के पुत्र बाइक सवार अभय कुमार के साथ मारपीट एवं छिनतई की थी. मामले को लेकर अभय कुमार द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 110/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसमें नंदू यादव सहित 10 लोग को नामजद किया गया था. मामले में आरोपी नंदू यादव फरार चल रहा था. आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >