मानुचक गांव के युवक की सड़क हादसे में हुई मौत

मानुचक गांव के रहने वाले रामदेव पासवान का 22 वर्षीय पुत्र प्रह्राद कुमार की मुंगेर जिले के सुंदरपुर गांव के समीप सड़क हादसे में मौत हो गयी.

सूर्यगढ़ा. नगर परिषद क्षेत्र के मानुचक गांव के रहने वाले रामदेव पासवान का 22 वर्षीय पुत्र प्रह्राद कुमार की मुंगेर जिले के सुंदरपुर गांव के समीप सड़क हादसे में मौत हो गयी. सोमवार को मृतक का शव उसके गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया. मृतक प्रह्राद कुमार रविवार की सुबह दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन देखने मुंगेर जा रहा था. तभी वह सड़क हादसे का शिकार हो गया. उसे नाजुक स्थिति में पहले सदर अस्पताल मुंगेर, बाद में मुंगेर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती किया गया. जहां रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

छत से गिर वृद्ध महिला की मौत

लखीसराय. जिला मुख्यालय कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार चौक वार्ड संख्या 25 में सोमवार को छत से गिरकर वृद्ध महिला की मौत होने का मामला सामने आया है. मृतक महिला की पहचान रामधनी प्रसाद की 80 वर्षीय पत्नी रामसखी देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार टहलने के दौरान अनियंत्रित होकर महिला छत से नीचे छज्जा पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी. परिजन ने पीड़िता को किसी तरह छज्जे से नीचे उतार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ शाहिद वसीम ने जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >