लखीसराय के हलसी में 16 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Liquor Seizure :लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आई है, जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 16 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है. इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

हलसी, लखीसराय की रिपोर्ट

Liquor Seizure : लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के सेठना गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 16 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस के अनुसार, सेठना गांव निवासी रामस्वरूप महतो के 38 वर्षीय पुत्र अजीत महतो उर्फ सालो उर्फ सत्येंद्र महतो के घर में विदेशी शराब रखकर बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने देर रात छापेमारी की.

घर से 16 लीटर विदेशी शराब बरामद

थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन के नेतृत्व में एसआई अमृता, एसआई कुंदन कुमार, एसआई राजेश कुमार एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात सेठना गांव में कार्रवाई की. तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 16 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि बरामद शराब जब्त कर ली गई है. आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में लखीसराय जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें : लखीसराय के अलीनगर में विवाहिता की हत्या कर घर में दफनाया शव, पति गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit Kr Sinha

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >