Lakhisarai Dussehra Mela: लखीसराय, शहर में दशहरा पूजा और मेला की तैयारियां तेज हो गयी हैं. नया टोला वार्ड संख्या 10 स्थित राज आवास में बुधवार को अभिमन्यु चौक पर स्थापित होने वाली भारत माता की प्रतिमा और दशहरा पूजा मेला को लेकर अमिय भारत माता समिति की अहम बैठक हुई. बैठक में मेला को व्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.
बैठक की अध्यक्षता प्रशांत कुमार राज ने की, जबकि संचालन समिति के उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ने किया. बैठक में पूजा और मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, व्यवस्थाओं की निगरानी और आयोजन को बेहतर तरीके से संचालित करने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई.
सर्वसम्मति से हुआ समिति का नये सिरे से गठन
बैठक के दौरान अमिय भारत माता समिति का नये सिरे से गठन किया गया. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सह बिहार रेल आईजी पंकज कुमार राज को समिति का संरक्षक बनाया गया है. वहीं प्रशांत कुमार राज को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
समिति के नये गठन के बाद सदस्यों ने इस वर्ष दशहरा मेला को व्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया. इसके लिए समिति के सदस्यों को अलग-अलग टोलियों में बांटकर जिम्मेदारियां देने की योजना बनायी गयी है.
श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहेगा विशेष जोर
समिति सदस्यों ने तय किया कि अलग-अलग टोली अपने जिम्मे दिये गये कार्यों की तैयारी और निगरानी करेगी. इसका उद्देश्य पूजा और मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देना है.
मेला आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और आयोजन के दौरान बेहतर समन्वय बनाये रखने पर भी बैठक में जोर दिया गया. समिति की ओर से आने वाले दिनों में मेला की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी और तेज करने की बात कही गयी.
चंदा संग्रह के लिए बनेंगी अलग-अलग टोलियां
दशहरा पूजा और मेला के आयोजन के लिए चंदा संग्रह को लेकर भी बैठक में विशेष रणनीति तैयार की गयी. मोहल्लों और बाजार क्षेत्र से चंदा संग्रह करने के लिए अलग-अलग टोलियां गठित करने का निर्णय लिया गया है.
समिति के सदस्यों के बीच जिम्मेदारियां बांटकर चंदा संग्रह और आयोजन से जुड़े दूसरे कार्यों को आगे बढ़ाया जायेगा. समिति का जोर आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने पर है.
Lakhisarai Dussehra Mela: पूजा, मेला संचालन और व्यवस्था को प्राथमिकता
समिति की ओर से बताया गया कि आने वाले दिनों में दशहरा पूजा और मेला से जुड़ी तैयारियों को और गति दी जायेगी. पूजा आयोजन, मेला संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया गया है.
बैठक में मुरारी यादव, पिक्कू आचार्य, अनिल यादव, संजीत वर्मा, महेश शर्मा, विवेक केसरी, मोनू केसरी, राजकुमार साहनी, ओमप्रकाश, सौरव, गोलू, मिथिलेश, टुन्नी, विकाश और पंजाबी कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
Also Read: बिहार में बाढ़ ने रोकी बिहार के बच्चों की पढ़ाई, कहीं स्कूल डूबे तो कहीं रास्ते बने बाधा
Also Read: बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां
