एकादश रूद्र दुखहरण महायज्ञ को ले निकाली गयी कलश शोभायात्रा
थाना क्षेत्र की महेशपुर पंचायत के गाड़ी विशनपुर गांव में शनिवार को श्रीश्री 108 एकादश रुद्र दुखहरणी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी
पीरी बाजार.
थाना क्षेत्र की महेशपुर पंचायत के गाड़ी विशनपुर गांव में शनिवार को श्रीश्री 108 एकादश रुद्र दुखहरणी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. वहीं दूसरी तरफ चौरा राजपुर पंचायत के राजपुर गांव से सुबह नौ बजे से शुरू हुई कलश शोभायात्रा में 1101 कन्याएं शामिल हुईं. हाथी, घोड़े, ढोल-नगाड़े से सजी यात्रा राजपुर गांव से शुरू होकर अभयपुर रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा स्थान, काली स्थान होते हुए वापस राजपुर यज्ञ स्थल पहुंची. शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह ठंडे पानी की व्यवस्था की गयी थी. आगे-आगे पानी का टैंकर चलाया गया, ताकि पैदल चलने वालों को परेशानी न हो. इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. शनिवार से यज्ञ की शुरुआत हो गयी है. यज्ञ स्थल के मुख्य द्वार पर बजरंगबली की विशाल मूर्ति स्थापित की गयी है. बच्चों के लिए झूले, मौत के कुआं, मिक्की माउस,मिठाई, और खिलौनों की दुकानें सजाई गयी है.