नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 145 ग्रामीणों की हुई जांच

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 145 ग्रामीणों की हुई जांच

एसएसबी व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल, बांकुरा व बरमसिया में मरीजों को मिली मुफ्त दवा व परामर्श

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के नक्सल प्रभावित बांकुरा और बरमसिया गांव में मंगलवार को एसएसबी बन्नू बगीचा के सहयोग से ”सिविक एक्शन प्रोग्राम” के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसमें सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह के अतिरिक्त सीएचओ श्वेता प्रीतम, एएनएम फिलोमिना सोरेन, भीबीडीएस विनोद कुमार चौबे एवं यक्षमा पर्यवेक्षक राम अवधेश कुमार आदि उपस्थित थे. शिविर में कुल 145 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं और परामर्श दिया गया. चिकित्सक ने बताया कि बांकुरा में 45 व बरमसिया में 100 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी व दवा दी गयी. जांच के क्रम में टीबी के तीन मरीज चिह्नित किए गए. इन मरीजों की आवश्यक जांच कर उन्हें समुचित इलाज और दवाएं उपलब्ध कराने की बात कही गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >