देसी शराब के साथ एक महिला सहित चार शराब तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में की गयी सघन जांच अभियान में देसी शराब के साथ एक महिला सहित चार तस्कर को गिरफ्तार किया गया

33 लीटर शराब व 60 किलो जावा महुआ घोल बरामद

लखीसराय

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में की गयी सघन जांच अभियान में देसी शराब के साथ एक महिला सहित चार तस्कर को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि कजरा थाना क्षेत्र के सहमालपुर के पास से वासुदेवपुर निवासी ब्रह्मदेव झा के पुत्र सुबोध झा को दो लीटर, सहमालपुर निवासी टिंकु चौधरी की पत्नी अंजली देवी को 30 लीटर तथा हलसी थाना क्षेत्र के कोली से जागेश्वर महतो के पुत्र प्रमोद महतो को एक लीटर देसी शराब व 60 किलोग्राम जावा महुआ घोल व टाउन थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह पुरानी बाजार निवासी गोविंद चौधरी के पुत्र सुभाष चौधरी को 0.750 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. सभी तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >