युवती से मारपीट करने को लेकर चार नामजद

स्थानीय थाना क्षेत्र के इटौन गांव में पानी लेने को लेकर दबंगों के द्वारा युवती के साथ बुरी तरह से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है.

चानन. स्थानीय थाना क्षेत्र के इटौन गांव में पानी लेने को लेकर दबंगों के द्वारा युवती के साथ बुरी तरह से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक इटौन गांव निवासी चुन्नी नट की 15 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी अपने घर के पास से चापाकल से पानी लाने गयी. उसी समय पानी भरने को लेकर त्रिलोकी यादव, छबिला यादव, बेनी यादव एवं छोटन यादव पिता चंद्रदेव यादव, अंजली कुमारी के साथ मारपीट करने लगे. चीख चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण के पहुंचने पर मामला शांत करा दिया गया. बाद में पीड़ित लड़की के परिजनों के द्वारा चानन थाना में लिखित आवेदन दिया गया. जिसमें मारपीट करने वाले उपरोक्त चारों लोगों को अभियुक्त बनाया गया. इस संबंध में चानन थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >