महिला समेत चार शराब तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 24.750 लीटर विदेशी शराब व सात लीटर बीयर के साथ महिला सहित चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया

लखीसराय.

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 24.750 लीटर विदेशी शराब व सात लीटर बीयर के साथ महिला सहित चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत किऊल रेलवे स्टेशन से ब्लेंडर प्राइड कंपनी की 750 एमएल की तीन बोतल में बंद कुल 2.250 लीटर विदेशी शराब के साथ बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी वार्ड नंबर 10 निवासी स्व गोरेलाल सिंह के पुत्र शिव कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. किऊल रेलवे यार्ड के समीप प्लेटफार्म संख्या एक के बाहर से दो शराब तस्करों को रॉयल स्टैग कंपनी के 750 एमएल की 24 बोतल में बंद कुल 18 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्करों में मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना क्षेत्र के मूड़ा हरलोचनपुर वार्ड नंबर नौ निवासी दिनेश पंडित के पुत्र दीपक राज एवं उसी थाना क्षेत्र के ढूली बाजार वार्ड नंबर चार निवासी सुनील पोद्दार के पुत्र अभिषेक कुमार शामिल है. वहीं किऊल स्टेशन के बाहर पानी टंकी के पास से एक महिला शराब तस्कर सह पटना जिला के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के कच्ची तालाब निवासी पंकज साव की पत्नी शीला देवी को साढ़े चार लीटर विदेशी शराब व सात लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया है. बरामद शराब में रॉयल स्टैग कंपनी के 750 एमएल की छह बोतल व हेवर्ड 5000 कंपनी के पांच सौ एमएल की 14 बोतल बीयर शामिल है. सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >