सावन महोत्सव में संगीता को प्रथम व सुरभि स्नेही को मिला द्वितीय पुरस्कार

संगीता सिंह को प्रथम, सुरभि स्नेही को द्वितीय व लिली कुमारी को तृतीय एवं मंजू स्नेही को चतुर्थ पुरस्कार से सम्मानित किया गया

इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने मनायी सावन महोत्सव

लखीसराय. शहर के नया बाजार स्थित एक मैरिज हॉल में बुधवार को इनर व्हील क्लब में धूमधाम से सावन महोत्सव मनायी गयी. क्लब की महिलाएं हथेली में मेंहदी लगा कर हरियाली परिधान से सजी थी. इस अवसर पर महिलाएं श्रावणी गीत के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी. इस अवसर पर इनर व्हील की महिलाएं पुरस्कृत हुई. इनर संगीता सिंह को प्रथम, सुरभि स्नेही को द्वितीय व लिली कुमारी को तृतीय एवं मंजू स्नेही को चतुर्थ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. व्हील क्लब की अध्यक्ष मंजू स्नेही, सदस्य कामिनी कुमारी, संगीता देवी, कुमकुम कुमारी, सुरभि स्नेही, कामनी पल्लवी, संगीता कुमारी एवं बंटी कुमारी ने बताया कि सावन माह भगवान शिव को समर्पित है।इस माह में उनकी पूजा-अर्चना से सुख,समृद्धि एवं मन्नतें पूरी होती है.

——————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >