पानी गिरने के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

बिलोरी गांव में सोमवार को पानी गिरने के विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार के तीन लोग के घायल होने का मामला सामने आया है.

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के बिलोरी गांव में सोमवार को पानी गिरने के विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार के तीन लोग के घायल होने का मामला सामने आया है. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमें एक वृद्ध को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है. जख्मी की पहचान बिलोरी गांव निवासी स्व प्रसादी यादव के पुत्र मथुरा यादव उनके पुत्र 30 वर्षीय पुत्र मौसम कुमार एवं पुत्रवधू 27 वर्षीय नीतू कुमारी के रूप में हुई है. मथुरा यादव को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. पीड़ित ने मारपीट का आरोप पड़ोसी पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >