दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आज होगा शुभारंभ

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का आयोजन शनिवार व रविवार को केआरके मैदान अवस्थित टाउन हॉल लखीसराय में किया जायेगा

लखीसराय. जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का आयोजन शनिवार व रविवार को केआरके मैदान अवस्थित टाउन हॉल लखीसराय में किया जायेगा. जानकारी देते हुए कला, संस्कति पदाधिकारी मृणाल रंजन ने बताया कि महोत्सव प्रत्येक दिन प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा, यह दो दिवसीय कार्यक्रम जिले के युवा समुदाय को रचनात्मकता, सांस्कृतिक कौशल, साहित्यिक अभिव्यक्ति और वैज्ञानिक नवाचार प्रदर्शित करने का व्यापक मंच प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय के द्वारा इस वर्ष महोत्सव की थीम “विकसित भारत तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार” निर्धारित की गयी है. प्रतियोगिताओं को अधिक सुव्यवस्थित एवं उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए उन्हें दो अलग-अलग परिसरों में आयोजित किया जायेगा. कविता लेखन, कहानी लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताएं टाउन हॉल परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में संपन्न होंगी, जहां प्रतिभागियों को शांत एवं एकाग्र वातावरण उपलब्ध रहेगा. दूसरी ओर, समूह लोकनृत्य, वक्तृता तथा समूह लोकगीत प्रतियोगिताएं टाउन हॉल के मुख्य मंच पर आयोजित की जायेगी. विशेष रूप से समूह लोकगीत प्रतियोगिता सात दिसंबर को निर्धारित की गयी है. प्रतियोगिता के सभी विजेता आगामी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 में लखीसराय ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे उन्हें बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा. महोत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह सात दिसंबर को मुख्य मंच पर आयोजित किया जायेगा, जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किये जायेगें. उन्होंने बताया कि महोत्सव में प्रतिभागियों की आयुसीमा 15 से 29 वर्ष ही निर्धारित है, इस सीमा के बाहर किसी भी परिस्थिति में प्रतिभागिता स्वीकार नहीं की जायेगी. उन्होंने सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा क्लबों और अभिभावकों से अपील की है कि वे युवाओं को इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करें. यह आयोजन न केवल प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर है, बल्कि जिले के युवाओं में नवाचार, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >