सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम, स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोह मन

District Foundation Day : जिला स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति, लोकगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया.

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट

District Foundation Day : लखीसराय जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार की शाम शहर के केआरके मैदान स्थित टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया.

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) वंदना पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद सभी अधिकारियों, अतिथियों और उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की.

गणेश वंदना से हुई सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत

गणेश वंदना की प्रस्तुति देतीं बालिका विद्यापीठ की छात्राएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ बालिका विद्यापीठ की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ. मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का सृजन किया तथा अतिथियों का स्वागत किया गया.

देशभक्ति और लोक संस्कृति से सराबोर रहीं प्रस्तुतियां

इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, लोकगीत, समूह नृत्य और संगीत आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए. बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. पूरे कार्यक्रम के दौरान टाउन हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा.

बड़ी संख्या में पहुंचे अधिकारी और नागरिक

District Foundation Day : कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. सभी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.

पूर्णिया की ख़बरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करें !

पटना: ”बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा”. बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >