सर्वे कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण कर खेसरा पंजी करें तैयार: डीएम

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में गुरुवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में मुंगेर-मोकामा एक्सप्रेस-वे एनएच 33 परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गयी

-डीएम ने किया मुंगेर-मोकामा एक्सप्रेस-वे एनएच 33 परियोजना के प्रगति की समीक्षा

समीक्षा बैठक के दौरान सूर्यगढ़ा अंचल के पांच मौजों में सर्वे कार्य बाकी रहने पर जताया खेद

लखीसराय

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में गुरुवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में मुंगेर-मोकामा एक्सप्रेस-वे एनएच 33 परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक सभी अंचलाधिकारी एवं अमीन के साथ समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गयी. बैठक के दौरान बताया गया कि एनएच-33 परियोजना अंतर्गत लखीसराय जिले के पांच अंचलों-बड़हिया, पिपरिया, चानन, सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय में सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर है. पिपरिया एवं चानन अंचल में सर्वे कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है, जो जिला प्रशासन की सक्रिय निगरानी एवं समन्वय का परिणाम है. बड़हिया व लखीसराय अंचल के दो मौजों में सर्वेक्षण कार्य अंतिम चरण में है, जिसे दो दिनों के भीतर पूर्ण करने के लिए निर्देश दिये गये हैं. सूर्यगढ़ा अंचल के पांच मौजों में सर्वे कार्य बाकी है. जिस पर जिलाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया. डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष सर्वे कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण कर खेसरा पंजी तैयार करना सुनिश्चित करें, ताकि परियोजना के आगामी चरणों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. उन्होंने कहा कि मुंगेर–मोकामा एक्सप्रेस-वे परियोजना क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इससे जिले में आवागमन, व्यापार एवं निवेश को नयी गति मिलेगी. जिला प्रशासन द्वारा परियोजना की सतत निगरानी की जा रही है और अगले सप्ताह पुनः समीक्षा कर प्रगति का आकलन किया जायेगा. डीएम ने सभी पदाधिकारियों से समन्वित एवं उत्तरदायी कार्यशैली अपनाते हुए समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में भूमि सुधार उपसमाहर्ता राहुल कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं सर्वे कार्य से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >