सड़क हादसे में 13 वर्षीय बालक की मौत

13 वर्षीय बालक मुंडन संस्कार में से ऑटो से घर लौट रहा था.

बड़हिया. थाना क्षेत्र के एनएच-80 रामनगर के समीप शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृत बालक बड़हिया नगर के ही वार्ड संख्या 11 निवासी अमोद महतो का पुत्र आयुष कुमार था. वह अशोक धाम से मुंडन संस्कार में शामिल होकर ऑटो से घर लौट रहा था. इसी बीच रामनगर के समीप पीछे से आ रहे किसी अज्ञात अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो में जबरदस्त ठोकर मार दी. इससे उसमें सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद बड़हिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया. मृत आयुष अपने माता-पिता की चार संतानों में दूसरी संतान था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >