किशनपुर गांव में डीजे बजाने के लिए मना करने पर मारपीट, 14 पर मामला दर्ज

स्थानीय थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. घटना 10 फरवरी की रात 9:30 बजे की बतायी गयी है

मामले में पांच अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश

सूर्यगढ़ा

स्थानीय थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. घटना 10 फरवरी की रात 9:30 बजे की बतायी गयी है. मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कुल 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने एक पक्ष के एक अभियुक्त को तथा दूसरे पक्ष के चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक मामले में किशनपुर गांव के रहने वाले स्व. पारो मंडल के पुत्र संजय मंडल को तथा दूसरे पक्ष के सीताराम मंडल के दो पुत्रों विनय मंडल एवं राजेश कुमार के अलावा करारी पिपरिया गांव के रहने वाले बसंत यादव का पुत्र गाबो कुमार एवं इसी गांव का रहने वाले बसंत राय के पुत्र राहुल कुमार उर्फ रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है.

प्रथम पक्ष द्वारा 8 तथा द्वितीय पक्ष द्वारा 6 व्यक्ति को किया गया नामजद –

मामले को लेकर प्रथम पक्ष के किशनपुर निवासी पारो मंडल के पुत्र संजय मंडल द्वारा थाना में कांड संख्या 47/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. जिसमें किशनपुर गांव के रहने वाले स्व. सीताराम मंडल के पुत्र राजेश मंडल, राजीव मंडल एवं विनय मंडल के अलावा राजेश मंडल की पत्नी वीणा देवी, राजीव मंडल की पत्नी खुशबू देवी तथा विनय मंडल की पत्नी छोटी देवी के अलावा गब्बर मंडल एवं विपिन मंडल सहित दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. शिकायतकर्ता का कहना है कि अभियुक्त पक्ष द्वारा उसके पुत्र सौरभ कुमार के साथ मारपीट किया जा रहा था. जब वे बचाने गये तो अभियुक्त पक्ष द्वारा उन्हें एवं परिवार के अन्य लोगों को लोहे की छड़ आदि से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया. इधर, दूसरे पक्ष के किशनपुर निवासी सीताराम मंडल के पुत्र राजेश कुमार द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 48/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. अपने आवेदन में शिकायतकर्ता ने कहा है कि अभियुक्त पक्ष द्वारा शिव चर्चा एवं डीजे बजाया जा रहा था मना करने पर लोहे की रड एवं डंडा से मारपीट किया गया. मामले में किशनपुर निवासी पारो मंडल के पुत्र संजय मंडल, संजीव मंडल के पुत्र सौरभ कुमार, पुना मंडल के पुत्र भोला कुमार, मनोहर मंडल के पुत्र श्री कुमार, गोहद मंडल के पुत्र शत्रुघ्न मंडल एवं मनोहर मंडल को नामजद किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >