Kidnapping Case: सूर्यगढ़ा (लखीसराय). मानिकपुर थाना पुलिस ने अपहरण मामले में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अली नगर पंचायत स्थित जनता उच्च विद्यालय अलीनगर के समीप से की गई. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट भेज दिया है.
अलीनगर से हुई गिरफ्तारी
मानिकपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मानिकपुर दुर्गा स्थान निवासी कुशेश्वर तांती के पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.
19 जुलाई से लापता है युवती
पुलिस के अनुसार मानिकपुर क्षेत्र से 19 जुलाई 2026 से एक युवती लापता है. इस मामले में परिजनों की शिकायत पर मानिकपुर थाना कांड संख्या 100/26 दर्ज किया गया था, जिसमें मिथलेश कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
जांच जारी
Kidnapping Case: थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. मामले में युवती की बरामदगी और अन्य बिंदुओं पर पुलिस की जांच जारी है.
