ट्रेन से कटकर 55 वर्षीय अधेड़ अज्ञात व्यक्ति की मौत

किऊल-झाझा रेल खंड के भलुई हॉल्ट व शहीद जितेंद्र हॉल्ट के बीच अप लाइन में एक 55 वर्षीय अधेड़ अज्ञात व्यक्ति की मौत ट्रेन से कट कर हो गयी

चानन किऊल-झाझा रेल खंड के भलुई हॉल्ट व शहीद जितेंद्र हॉल्ट के बीच अप लाइन में एक 55 वर्षीय अधेड़ अज्ञात व्यक्ति की मौत ट्रेन से कट कर हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद जमुई एवं चानन पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव की पहचान करने में लग गयी. पूछताछ करने पर भी कोई शव के बारे में जानकारी नहीं मिली. अंत में चानन पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम करा कर उसे सुरक्षित कर दिया गया, ताकि परिजनों को खबर मिलने पर उन्हें दाह संस्कार के लिए दिया जायेगा. चानन थानाध्यक्ष रश्मिरथी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANIMESH KUMAR

ANIMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >