ट्रेन से उतरने के दौरान नीचे गिरा युवक, मौत

लखीसराय : दानापुर रेल डिवीजन के लखीसराय स्टेशन पर डाउन लाइन से जा रही अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक शहर के दालपट‍्टी निवासी नारायण साह का पुत्र सुनील कुमार था. लखीसराय प्रभारी थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने बताया कि सुनील कुमार दिल्ली से अपने घर लखीसराय […]

लखीसराय : दानापुर रेल डिवीजन के लखीसराय स्टेशन पर डाउन लाइन से जा रही अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक शहर के दालपट‍्टी निवासी नारायण साह का पुत्र सुनील कुमार था. लखीसराय प्रभारी थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने बताया कि सुनील कुमार दिल्ली से अपने घर लखीसराय लौट रहा था. अमृतसर हावड़ा ट्रेन से उतरने के क्रम में पैर फिसलने से पटरी के नीचे आ गयाइ. ससे उसकी मौत हो गयी. सुनील अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पांच वर्षीय पुत्र छोड़ गया है. उसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >