अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में 10 लोग जख्मी

सूर्यगढ़ा : लखीसराय-सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर स्थानीय थाना क्षेत्र में दो लोग अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसा में चार लोग जख्मी हो गये. अलीनगर पंचायत के चनानियां गांव में प्राथमिक विद्यालय खर्रा के समीप यात्री को लेकर सूर्यगढ़ा की ओर से आ रही ऑटो विपरीत दिशा से लखीसराय की ओर जा रही एक मालवाहक मिनी […]

सूर्यगढ़ा : लखीसराय-सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर स्थानीय थाना क्षेत्र में दो लोग अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसा में चार लोग जख्मी हो गये. अलीनगर पंचायत के चनानियां गांव में प्राथमिक विद्यालय खर्रा के समीप यात्री को लेकर सूर्यगढ़ा की ओर से आ रही ऑटो विपरीत दिशा से लखीसराय की ओर जा रही एक मालवाहक मिनी ट्रक से टकरा गयी. हादसे में ऑटो पर सवार बोड़ना गांव के घोघा तांती का 45 वर्षीय पुत्र रंजीत तांती गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

बेहोशी की हालत में पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय ले गयी.

सूर्यगढ़ा थाना के एएसआइ गोविंद प्रसाद ने बताया कि घटना के तीन घंटे बाद तक घायल को होश नहीं आया. एक अन्य घायल बालक का इलाज निजी क्लिनिक में कराये जाने की सूचना है. इधर रामपुर गांव के समीप एक अन्य घटना में ट्रैक्टर ने स्कूटी में ठोकर मार दी जिससे स्कूटी पर सवार दो लोग जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >