किऊल जीआरपी ने किऊल स्टेशन पर 18183 अप टाटा-दानापुर एक्सप्रेस में चलाया सर्च अभियान
लखीसराय : किऊल जीआरपी ने गुरुवार की देर शाम किऊल स्टेशन पर सर्च अभियान के दौरान 18183 अप टाटा-दानापुर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से छह बोरियों में बंद 200 एमएल के 1450 पाउच देसी शराब बरामद करने के साथ ही एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया़ इस संबंध में रेल एसपी स्वपना मेश्राम ने बताया कि शराब के साथ पटना जिला के बैकटपुर वार्ड नंबर 18 निवासी स्व महेंद्र चौधरी के 36 वर्षीय पुत्र मुन्ना चौधरी उर्फ मुन्नी चौधरी को गिरफ्तार किया गया है़ उन्होंने बताया कि रेल पुलिस शराब तस्करों पर लगातार नजर बनाये हुए हैं.
पीरी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीरी बाजार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के महिसौनी गांव में छापेमारी कर दो लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. महिसौनी निवासी तिलकधारी महतो के पुत्र परमानंद महतो के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
