बड़हिया : चुनाव चिह्न्र आवंटित होने के बाद बड़हिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर विसात बिछने लगी है. सामान्य महिला के लिए आगामी नगर पंचायत बोर्ड का अध्यक्ष पद आरक्षित होने के कारण कई प्रत्याशी जोड़ा मैदान में उतर गये हैं. वार्ड संख्या 16 महिला सामान्य के लिए आरक्षित है. वार्ड संख्या 16 से कुल तीन महिला उम्मीदवार मैदान में है तथा तीनों का सपना अध्यक्ष बनने की है. इस कारण दो महिला प्रत्याशी के पति और एक महिला प्रत्याशी की पुतोहू विभिन्न वार्ड से प्रत्याशी हैं. निवर्तमान वार्ड आयुक्त राजीव कुमार की पत्नी मोहिनी देवी 16 से तो पति राजीव कुमार 15 से प्रत्याशी बने हुए हैं.
चुनाव चिह्न आवंटित होते ही बिछने लगी है बिसात
बड़हिया : चुनाव चिह्न्र आवंटित होने के बाद बड़हिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर विसात बिछने लगी है. सामान्य महिला के लिए आगामी नगर पंचायत बोर्ड का अध्यक्ष पद आरक्षित होने के कारण कई प्रत्याशी जोड़ा मैदान में उतर गये हैं. वार्ड संख्या 16 महिला सामान्य के लिए आरक्षित है. वार्ड संख्या 16 से कुल […]

वहीं पूर्व वार्ड आयुक्त राजकुमार की पत्नी लाली देवी 16 से तो पति राजकुमार वार्ड 15 से भाग्य आजमा रही है. जदयू नेता अनीश कुमार की मां द्रोपदी देवी वार्ड 16 से तो उनकी पुतोहू करुणा कुमारी वार्ड 17 से भाग्य आजमा रही है. वहीं वार्ड संख्या नौ से निवर्तमान वार्ड आयुक्त अमित कुमार की मां मंजु देवी वार्ड नौ से इकलौता उम्मीदवार के कारण निर्विरोध हैं तो पुत्र अमित कुमार वार्ड 10 से भाग्य आजमा रहे हैं. उधर वार्ड 20 से निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार की पत्नी वार्ड 20 से तो पति प्रमोद कुमार वार्ड 23 से भाग्य आजमा रहे हैं.