प्रचार-प्रसार का आगाज

नगरपालिका चुनाव . प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित बुधवार को चुनाव चिह्न की जानकारी लेने प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही. इस दौरान प्रत्याशियों से नामांकन पत्र का रसीद देख कर चुनाव चिह्न का परचा प्रत्याशियों के बीच उपलब्ध कराया गया. लखीसराय : नगरपालिका चुनाव को लेकर बुधवार को नप लखीसराय के कुल 207 प्रत्याशियों […]

नगरपालिका चुनाव . प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित

बुधवार को चुनाव चिह्न की जानकारी लेने प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही. इस दौरान प्रत्याशियों से नामांकन पत्र का रसीद देख कर चुनाव चिह्न का परचा प्रत्याशियों के बीच उपलब्ध कराया गया.
लखीसराय : नगरपालिका चुनाव को लेकर बुधवार को नप लखीसराय के कुल 207 प्रत्याशियों के साथ बड़हिया नगर पंचायत के 115 प्रत्याशियों के बीच निर्वाची पदाधिकारी द्वारा चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है. इसी के साथ प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार प्रारंभ कर दिया. नप लखीसराय के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ डॉ शैलजा व नगर पंचायत के निर्वाची पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार द्वारा प्रत्याशियों से नामांकन पत्र का रसीद देख कर चुनाव चिह्न का परचा प्रत्याशियों के बीच उपलब्ध कराया गया. बड़हिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में एक मात्र नामांकन दाखिल करने वाली मंजू देवी निर्विरोध निर्वाचित कर दिये गये हैं. पतंग, हवाई जहाज, ताला चाभी, कलम दावात, सहित अधिकतम 14
प्रत्याशी को लेकर 14 चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया है. इधर नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी का कार्य समाप्त होने के बावजूद विभिन्न लोगों द्वारा अभ्यर्थियों के उम्मीदवारी को लेकर आरोप लगाने का सिलसिला अभी भी जारी है. नगर परिषद लखीसराय के वार्ड 17 के प्रत्याशी उर्मिला देवी पर चानन प्रखंड के सिंहचक में उरप्रमिला देवी के नाम से मतदाता सूची मे नाम दर्ज रहने को लेकर आपत्ति आवेदन दिया गया है. ऐसे कई आरोप पत्र अभी भी एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में सौंपे जा रहे हैं. चुनाव चिह्न आवंटन को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर व एनआइसी के समीप सुबह से ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ लगी हुई थी. दोपहर बाद बड़हिया नगर पंचायत के लिए वार्डवार चुनाव चिह्न आवंटित करने का कार्य प्रारंभ हुआ. वहीं लखीसराय नप के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन अपराह्न तीन बजे के बाद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >