होमगार्ड जवानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

लखीसराय : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले 11 अप्रैल से जिला समाहरणालय स्थित होमगार्ड के समादेष्टा कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को भी जारी रहा़ होमगार्डों द्वारा पुलिस के समकक्ष मांग को लेकर 11 मार्च से असहयोग कार्यक्रम 15 मार्च तक चलाया गया. जिसके बाद वे लोग 15 मार्च की […]

लखीसराय : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले 11 अप्रैल से जिला समाहरणालय स्थित होमगार्ड के समादेष्टा कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को भी जारी रहा़ होमगार्डों द्वारा पुलिस के समकक्ष मांग को लेकर 11 मार्च से असहयोग कार्यक्रम 15 मार्च तक चलाया गया. जिसके बाद वे लोग 15 मार्च की शाम को अपना हथियार जमा कर हड़ताल पर चले गये थे़ विगत पांच अप्रैल को राजभवन मार्च के दौरान राज्यपाल के आश्वासन के बाद

जवानों ने अपनी हड़ताल के समाप्ति की घोषणा की थी, परंतु जिला मुख्यालयों में पहुंचे होमगार्ड जवानों का योगदान अस्वीकृत कर दिया गया़ संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि एक दो दिन के अंदर मुख्यमंत्री से वार्ता संभव है़ केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार जिलेभर के होमगार्ड शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं. उन्होंने धैर्यपूर्वक विपरीत परिस्थितियों में सबों से सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >