मेदनीचौकी के देवघरा चंद्रटोला में मारपीट में चार जख्मी
सूर्यगढ़ा : सूर्यगढ़ा पुलिस अंचल के मेदनीचौकी पर सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग घटनाओं में एक महिला सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज सूर्यगढ़ा पीएचसी में किया गया. मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्रटोला में छज्जा देने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के रामहित महतो का पुत्र किशोर कुमार उर्फ खेसारी लाल व शंभु महतो की पत्नी झूना देवी जख्मी हो गये जबकि दूसरे पक्ष के 70 वर्षीय नथुना महतो व उसका पुत्र 35 वर्षीय अशोक महतो जख्मी हो गये. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि गोतिया में ही छज्जा देने को लेकर मारपीट हुई.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर इंगलिश निवासी बासो यादव का पुत्र चालक महेश यादव को कुछ लोगों ने पीटकर जख्मी कर दिया. सूर्यगढ़ा पीएचसी में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ ए रहमान ने बताया कि चालक महेश यादव व एक अन्य किशोर कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया हैृ. वहीं माणिकपुर में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में एक महिला विमला देवी जख्मी हो गयी. माणिकपुर एसएचओ अरुण यादव ने घटना से इनकार किया.
