ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत

चीख-पुकार . जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे टाउन थाना क्षेत्र के एनएच 80 टोल गेट के पास ट्रक की चपेट में दो की मौत हो गयी वहीं डुमरी हॉल्ट पर ट्रेन से गिरने से एक शिक्षक घायल हो गया जबकि एसपी आवास के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होगयी जिसमें दो लोग घायल हो […]

चीख-पुकार . जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे

टाउन थाना क्षेत्र के एनएच 80 टोल गेट के पास ट्रक की चपेट में दो की मौत हो गयी वहीं डुमरी हॉल्ट पर ट्रेन से गिरने से एक शिक्षक घायल हो गया जबकि एसपी आवास के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होगयी जिसमें दो लोग घायल हो गये.
लखीसराय : सोमवार की अहले सुबह टाउन थाना क्षेत्र के एनएच 80 टोल गेट के पास ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी. घटना के संबंध मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिले के शाम्हो प्रखंड के अकबरपुर पुरानी डीह टोला निवासी ललन राय 35 सुमित कुमार अपनी बहन का तिलक चढ़ा कर बभनगामा से लखीसराय के रास्ते बोलेरो से शाम्हो जा रहा था़ इसी क्रम में टोल गेट से पूर्व सुमित व उसका साथी शाम्हो प्रखंड के ही
अकबरपुर चालीस टोला निवासी शंकर शर्मा का 36 वर्षीय पुत्र सुजय कुमार पेशाब के लिए गाड़ी से उतरकर सड़क किनारे खड़े हुए ही थे की बालगुदर की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को धक्का मार दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी़ घटना के बाद लोगों को दौड़ पड़ने पर ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भागने में सफल रहा़ इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है़ इधर दोनों युवकों की मौत की खबर सुनते ही जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नूनू सिंह, भाजपा नेता रामविलास सिंह आदि सदर अस्पताल पहुंच घटना पर दुख जताया है़
डुमरी हॉल्ट पर ट्रेन से गिरकर शिक्षक घायल : बड़हिया. ट्रेन से गिर कर डूमरी हॉल्ट स्टेशन पर एक शिक्षक घायल हो गया जिसे प्रत्यक्षदर्शियों ने उठा कर बड़हिया रेफरल अस्पताल में गंभीर दशा में भरती कराया. मंगलवार को गरीब रथ डाउन से डूमरी हॉल्ट स्टेशन पर एक व्यक्ति गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसे प्रत्यक्षदर्शी कृष्णनंदन सिंह, शशिभूषण सिंह, वरुण सिंह आदि ने मिलकर रेफरल अस्पताल बड़हिया में भरती करा दिया. जख्मी की पहचान नवाना जिला के कौआकोल ग्रामवासी डॉ हरगौरी प्रसाद के पुत्र अजय कुमार गुप्ता के रूप में किया गया. अजय कुमार गुप्ता मध्य विद्यालय लोहिया नगर पटना में शारीरिक शिक्षक के रूप में पदस्थापित हैं. परिजनों को सूचना दे दी गयी है.
एसपी आवास के पास दुर्घटना में दो जख्मी : लखीसराय. जिले के लखीसराय-सिकंदरा राजकीय पथ पर मंगलवार की सुबह एसपी आवास के समीप हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक जख्मी हो गया. जमुई जिला के अलीगंज निवासी आफताब आलम के पुत्र 20 वर्षीय बादशाह व उसका पड़ोसी 21 वर्षीय भोलू कुमार को जख्मी अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय में भरती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >