वीरूपुर थानाध्यक्ष को घेर कर लाठी-डंडे से पीटा

लखीसराय : जिला मुख्यालय आने के दौरान शनिवार की शाम वीरूपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के साथ टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव के समीप कुछ लोगों ने घेर कर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. शनिवार की शाम लगभग सात बजे वीरूपुर थानाध्यक्ष जिला मुख्यालय कार्यालय कार्य से आ रहे थे़ इसी बीच बालगुदर गांव के […]

लखीसराय : जिला मुख्यालय आने के दौरान शनिवार की शाम वीरूपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के साथ टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव के समीप कुछ लोगों ने घेर कर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. शनिवार की शाम लगभग सात बजे वीरूपुर थानाध्यक्ष जिला मुख्यालय कार्यालय कार्य से आ रहे थे़ इसी बीच बालगुदर गांव के पास आठ से दस की संख्या में कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की़

मारपीट करनेवाले यह भी जानते थे कि वे वीरूपुर थानाध्यक्ष हैं. वीरूपुर थानाध्यक्ष ने इस संबंध में टाउन थाना में आवेदन भी दे चुके हैं. हालांकि इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि घटना जिसके साथ घटी उन्हीं से ज्यादा जानकारी ले लें. वहीं इस संबंध में वीरूपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने इस संबंध में टाउन थाना में आवेदन भी दिया है. इसकी जानकारी एसपी अशोक कुमार को भी दी है़ श्री कुमार ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >