बिना आधार नंबर के नहीं होगा स्कूल में दाखिला

नामांकित बच्चों से भी आधार नंबर लेना किया गया अनिवार्य लखीसराय : जिला के सभी प्रारंभिक स्कूलों में बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है़ विद्यालय में पूर्व से नामांकित बच्चों से आधार कार्ड की मांग की जा रही है़ वहीं नये सत्र में नामांकन के लिए भी अभी से आधार कार्ड की […]

नामांकित बच्चों से भी आधार नंबर लेना किया गया अनिवार्य

लखीसराय : जिला के सभी प्रारंभिक स्कूलों में बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है़ विद्यालय में पूर्व से नामांकित बच्चों से आधार कार्ड की मांग की जा रही है़ वहीं नये सत्र में नामांकन के लिए भी अभी से आधार कार्ड की अनिवार्यता कर दी गयी है़ प्रत्येक वर्ग के छात्र-छात्राओं का नामांकन आधार नंबर से जोड़ा जायेगा़ इसके साथ ही सभी नामांकन का आधार से जोड़कर ऑन लाइन करने का भी प्लान है.
अगले सत्र में सभी नामांकित छात्र-छात्राओं से आधार कार्ड लिया जायेगा़ साथ ही सभी विद्यालयों के प्रधान को यह आदेश दिया गया कि बिना आधार नंबर के नामांकन नहीं लिया जायेगा़
परशुराम सिंह, डीपीओ, लेखा एवं योजना, शिक्षा विभाग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >