न्यूयार्क टाइम्स में छपेगी जीविका दीदी की गाथा

न्यूयार्क टाइम्स के सीनियर अथॉरिटी अतुल लोके ने किया पानापुर क्षेत्र का दौरा सुनी जीविका दीदी की शौर्य गाथा लखीसराय : बुधवार को न्यूयार्क टाइम्स के सीनियर ऑथोरिटी अतुल लोके व जीविका पटना के सोशल डेवलपमेंट विभाग की रुचि सिन्हा व नम्रता ने पानापुर का दौरा कर जीविका दीदी द्वारा शराबबंदी के लिए शराब भट्ठी […]

न्यूयार्क टाइम्स के सीनियर अथॉरिटी अतुल लोके ने किया पानापुर क्षेत्र का दौरा

सुनी जीविका दीदी की शौर्य गाथा
लखीसराय : बुधवार को न्यूयार्क टाइम्स के सीनियर ऑथोरिटी अतुल लोके व जीविका पटना के सोशल डेवलपमेंट विभाग की रुचि सिन्हा व नम्रता ने पानापुर का दौरा कर जीविका दीदी द्वारा शराबबंदी के लिए शराब भट्ठी तोड़े जाने के कारनामों की जानकारी ली. न्यूयार्क टाइम्स के श्री लोके ने कहा कि इनकी स्टोरी जब अखबार में छपेगी तो जीविका दीदी को और बल मिलेगा.
विदित हो कि इन जीविका दीदी को बिहार दिवस के मौके पर सम्मानित किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि जीविका दीदी के ऐसे कार्य सराहनीय हैं व यह महिला सशक्तिकरण का पैगाम देती है. इनसे प्रेरित हो कर दूसरी महिला भी शराबबंदी के प्रति अपनी जवाबदेही निभायेगी. जीविका परियोजना के माध्यम से बहुत ही अच्छे कार्य के कारण पानापुर की जीविका दीदी सशक्तिकरण की ओर उन्मुख हो रही है.
श्री लोके ने पूरे गांव में घूम कर शराबबंदी का जायजा लिया व फोटोग्राफी भी की. इसके अलावा पठन-पाठन की जानकारी के दौरान जीविका दीदी ने बताया कि शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आते हैं व स्कूल हमेशा बंद रहता है. वहीं रुचि सिन्हा ने कहा कि वे बीइओ व जिला शिक्षा पदाधिकारी से इसकी शिकायत करेंगी व कार्रवाई करवायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >