ढोलक की दुकान में बेची जा रही थी शराब

उत्पाद थानाध्यक्ष ने की छापेमारी मौके पर से दुकानदार हुआ फरार कर्मचारी को किया गया गिरफ्तार लखीसराय : बुधवार को उत्पादन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के व्यस्तम इलाके शहीद द्वार के समीप एक ढोलक दुकान में छापेमारी कर दुकान से 750 एमएल रायल स्टैग की आठ आठ बोतल अंगरेजी शराब […]

उत्पाद थानाध्यक्ष ने की छापेमारी

मौके पर से दुकानदार हुआ फरार
कर्मचारी को किया गया गिरफ्तार
लखीसराय : बुधवार को उत्पादन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के व्यस्तम इलाके शहीद द्वार के समीप एक ढोलक दुकान में छापेमारी कर दुकान से 750 एमएल रायल स्टैग की आठ आठ बोतल अंगरेजी शराब के साथ दुकान के कर्मचारी को गिरफ्तार किया. हालांकि छापेमारी की सूचना मिलते ही दुकान का मालिक दुकान छोड़कर फरार हो गया़ इस संबंध में उत्पाद थाना में जानकारी देते हुए उत्पाद थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शहीद द्वार के समीप संतर मुहल्ला निवासी हीरा दास के पुत्र प्रकाश दास के ढोलक दुकान पर छापेमारी की गयी.
हालांकि छापेमारी से पूर्व प्रकाश दास दुकान छोड़कर भाग निकला़ उत्पाद कर्मियों ने दुकान की तलाशी के दौरान दुकान से 750 एमएल रायल स्टैग विदेशी शराब की आठ बोतल के साथ दुकान में काम करने वाले कवैया निवासी मोती दास के पुत्र कृष्णा दास को गिरफ्तार किया़ उन्होंने बताया कि इस संबंध में दुकानदार प्रकाश दास पर भी मामला दर्ज किया गया तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >