देसी-विदेशी शराब के साथ चार को किया गिरफ्तार

किऊल जीआरपी पुलिस ने 13005 अप पंजाब मेल से किया गिरफ्तार लखीसराय : किऊल जीआरपी पुलिस ने रविवार की देर रात ट्रेनों में सर्च अभियान के दौरान देसी-विदेशी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है़ इस संबंध में किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार पटना जिला के मालसलामी थाना […]

किऊल जीआरपी पुलिस ने 13005 अप पंजाब मेल से किया गिरफ्तार

लखीसराय : किऊल जीआरपी पुलिस ने रविवार की देर रात ट्रेनों में सर्च अभियान के दौरान देसी-विदेशी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है़ इस संबंध में किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार पटना जिला के मालसलामी थाना क्षेत्र के निवासी हैं. इसमें दशरथ साव का पुत्र राजा कुमार, मनोज सहनी का पुत्र विश्वनाथ कुमार, शंकर चौधरी का पुत्र सोनू कुमार, अर्जुन प्रसाद अग्रवाल का पुत्र विष्णु कुमार शामिल है. इनके पास से 200 एलएम का 540 पाउच देसी मशालेदार शराब, 180 एमएल ब्लंडर स्प्राइड का चार बोतल विदेशी शराब तथा 500 एमएल 11 केन बीयर बरामद किया गया़ सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >