एटीएम से पैसा निकासी के दौरान पासवर्ड देख दूसरे ने किया फर्जीवाड़ा
10 हजार रुपये की कर ली निकासी
गुजरात में काम करता है पीड़ित युवक
लखीसराय : शहर के दालपट्टी गौशाला गली के पास अवस्थित बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम से पैसा निकासी के दौरान एक युवक का पासवर्ड दूसरे युवक के हाथ लग गया. एटीएम कार्डधारी युवक को इस एटीएम से राशि निकासी में पैसा कटने की बात कह पास के ही एक्सिस बैंक के एटीएम में जाने की बात कही.
उक्त युवक के जाते ही दूसरे युवक ने कार्ड को स्क्रैच कर एटीएमधारी का पासवर्ड डाल कर 10 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में टाउन थाना क्षेत्र के झाखड़ किशनपुर गांव के निवासी मुनेश यादव के पुत्र दीपक यादव ने बताया कि वह गुजरात प्रांत के सूरत के पास वापी में धागा निर्माण फैक्टरी में कार्यरत है. कंपनी द्वारा कॉरपोरेशन बैंक में खाता खुलवा कर एटीएम उपलब्ध कराया गया था, जिसमें 15 हजार रुपये था. एटीएम में प्रक्रिया अपनाने के दौरान दो युवक और अंदर में थे. उन्होंने दूसरे एटीएम में जाने की सलाह देकर मुझे वहां से हटा दिया.
इसके उपरांत गुरुवार की दोपहर 12: 44 बजे 10 हजार रुपये की निकासी कर ली. इसकी जानकारी एक्सिस बैंक के एटीएम में खाता में राशि की जांच के दौरान हुई.
