बाइक सवार जख्मी

लखीसराय : मंगलवार की देर शाम एन एच 80 के बड़हिया -विद्यापीठ चौक के बीच दरियापुर में एक बोलेरो के टक्कर मार देने से एक युवक जख्मी हो गया. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बड़हिया थाना के ज्वास निवासी बचनेश्वर सिंह के पुत्र नीतीश कुमार (26वर्षीय) […]

लखीसराय : मंगलवार की देर शाम एन एच 80 के बड़हिया -विद्यापीठ चौक के बीच दरियापुर में एक बोलेरो के टक्कर मार देने से एक युवक जख्मी हो गया. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बड़हिया थाना के ज्वास निवासी बचनेश्वर सिंह के पुत्र नीतीश कुमार (26वर्षीय) अपने घर से लक्ष्मीपुर जा रहा था. दरियापुर के समीप ही एक बोलेरो ने नीतीश की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >