मीनू के अनुसार नहीं मिलता भोजन

हाल-बेहाल. सदर अस्पताल में भरती मरीजों को नहीं दी जाती है सुविधा सदर अस्पताल में भरती मरीज के स्वास्थ्य की रक्षा भगवान भरोसे है. लखीसराय : 100 शय्या वाले सदर अस्पताल में इंडोर व प्रसव के लिए पहुंची मरीजों के लिए खाना देने की भी व्यवस्था की गयी है. लेकिन इस कार्य में इसके लिए […]

हाल-बेहाल. सदर अस्पताल में भरती मरीजों को नहीं दी जाती है सुविधा
सदर अस्पताल में भरती मरीज के स्वास्थ्य की रक्षा भगवान भरोसे है.
लखीसराय : 100 शय्या वाले सदर अस्पताल में इंडोर व प्रसव के लिए पहुंची मरीजों के लिए खाना देने की भी व्यवस्था की गयी है. लेकिन इस कार्य में इसके लिए निर्धारित मीनू का कोई ध्यान नहीं रखा जाता है.
शुक्रवार की दोपहर में सदर अस्पताल मे भरती प्रसूता की थाली से तो दाल भी गायब था. जबकि अस्पताल में भरती मरीजों ने दूध की जगह पर पाउडर वाला काफी पानीयुक्त दूध दिये जाने की शिकायत किया है. क्या कहते हैं अधिकारी : इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक नंद किशोर भारती ने बताया कि इंडोर में भरती मरीजों के खाना हेतु पूर्व में ही चार्ट तैयार किया जाता है. अचानक इसमे होने वाली वृद्धि के कारण खाद्य सामग्री घट बढ़ सकती है. उन्होंने इस की जांच कराये जाने व आवश्यक कदम उठाने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >