बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर काट दी जायेगी बिजली

सूर्यगढ़ा : बिजली विभाग द्वारा बकाया बिजली बिल की वसूली केलिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. कनीय अभियंता ने बताया कि बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने की स्थिति में लगातार बिजली संबंध हटाया जा रहा है. कनीय अभियंता ने बताया कि मार्च महीने में अब तक 180 से अधिक लोगों का बिजली संबंध […]

सूर्यगढ़ा : बिजली विभाग द्वारा बकाया बिजली बिल की वसूली केलिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. कनीय अभियंता ने बताया कि बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने की स्थिति में लगातार बिजली संबंध हटाया जा रहा है. कनीय अभियंता ने बताया कि मार्च महीने में अब तक 180 से अधिक लोगों का बिजली संबंध बकाया बिल भुगतान नहीं करने की वजह से हटाया जा चुका है. जबकि मार्च 2017 में अब तक 45 लाख से अधिक की वसूली हुई. पिछले माह विभाग ने 14 लाख से अधिक की वसूली की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >