बायपास में बने बस स्टैंड से ही हो वाहनों का परिचालन

कार्रवाई. अवैध वाहन पड़ाव पर चला प्रशासनिक डंडा मुख्य सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े रखे जाने के खिलाफ जिला प्रशासन शुक्रवार को सख्त दिखा.इस दौरान एसडीओ व एसडीपीओ के नेतृत्व में अभियान चलाया गया.सभी बसों को बायपास स्थित नप के अधिसूचित बस स्टैंड से चलाने का निर्देश दिया गया. वहीं कोर्ट मोड़ स्थित […]

कार्रवाई. अवैध वाहन पड़ाव पर चला प्रशासनिक डंडा
मुख्य सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े रखे जाने के खिलाफ जिला प्रशासन शुक्रवार को सख्त दिखा.इस दौरान एसडीओ व एसडीपीओ के नेतृत्व में अभियान चलाया गया.सभी बसों को बायपास स्थित नप के अधिसूचित बस स्टैंड से चलाने का निर्देश दिया गया. वहीं कोर्ट मोड़ स्थित अवैध बस स्टैंड की जगह पर जेसीबी से मिट्टी काट दी गयी, ताकि वहां बस काे नहीं लगाया जा सके.
लखीसराय : एसपी आवास से लेकर पचना रोड तक बायपास सड़क के कालीकरण हो जाने के बावजूद बासपास स्थित बस स्टैंड से वाहनों के परिचालन नहीं किये जाने एवं मुख्य सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े रखे जाने के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन सख्त हुआ़
जिलाधिकारी सुनील कुमार के आदेश के तहत शुक्रवार को एसडीओ डॉ शैलजा व एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में कवैया पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों से अवैध वाहन पड़ाव हटाने को लेकर अभियान चलाया. इसके तहत शुक्रवार को कवैया थाना क्षेत्र के कोर्ट मोड़, बाजार समिति, कवैया रोड आदि जगहों पर खड़े वाहनों को हटाया गया़ इधर कुछ वाहनों के चालक पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए ऐसे वाहनों की हवा भी निकाली गयी. वहीं कुछ वाहन चालकों के द्वारा विरोध किये जाने पर उन्हें हिरासत में भी लिया गया़
वहीं कोर्ट मोड़ स्थित अवैध बस स्टैंड पर प्रशासन ने जेसीबी चलाकर वहां की मिट्टी को ऐसे काट दिया कि आगे वहां बसों को नहीं लगाया जा सके़ वहीं उक्त अवैध बस स्टैंड के आसपास अवैध रूप से बने दुकानों को भी हटाया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >