जरूरी है सबों का सहयोग

लखीसराय : मंगलवार को डीइओ कार्यालय के सभागार में डीपीओ साक्षरता नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मद्य निषेध अभियान कला जत्था भ्रमण के लिए जिला लोक शिक्षा समिति के कलाकारों के आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित हुई. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मद्यपान व्यक्ति की आयु को घटाता है व जीवन […]

लखीसराय : मंगलवार को डीइओ कार्यालय के सभागार में डीपीओ साक्षरता नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मद्य निषेध अभियान कला जत्था भ्रमण के लिए जिला लोक शिक्षा समिति के कलाकारों के आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित हुई. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मद्यपान व्यक्ति की आयु को घटाता है व जीवन में अशांति व समाज में अराजकता को जन्म देता है. लखीसराय जिला का एक-एक गांव शराब पीने जैसी बुराई से मुक्त होकर एक आदर्श नशामुक्त गांव व जिला बने इसलिए इस अभियान में सबों का सहयोग जरूरी है.

मौके पर मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार, रौशन कुमार, कन्हैया कुमार, नवल कुमार, धनंजय कुमार, संजीव चक्रधर, राहुल समेत अन्य मौजूद थे.

शराब से कई तरह के नुकसान : चानन. प्रखंड के मवि रामपुर स्थित साक्षरता कार्यालय इटौन में मद्य निषेध अभियान को सफल बनाने को लेकर बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता जितेंद्र कुमार प्रखंड समन्वयक ने की. जबकि संचालन बीइओ ने की. वहीं मुख्य अतिथि बीडीओ राकेश कुमार ने वहां उपस्थित टोला सेवक, प्रेरक, तालिमी मरकज सहित अन्य कर्मी से कहा कि शराब के सेवन से पैसा, सेहत, प्रतिष्ठा समेत कई तहत के नुकसान होते हैं. इस अवसर पर केआरपी नंद कुमार महतो, वरीय प्रेरक राजपति महतो, रंजीत मोदी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >