चार धराये, सामान बरामद

29 जनवरी की रात कैलाश भीमसेरिया के घर हुई थी चोरी कन्या मध्य विद्यालय नंबर दो के बाथरूम में मिला सामान लखीसराय : बड़हिया में पूर्व मंत्री के रिश्तेदार के घर हुई चोरी का उद्भेदन कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उक्त जानकारी टाउन थाना में गुरुवार को प्रेस वार्ता कर अनुमंडल पुलिस […]

29 जनवरी की रात कैलाश भीमसेरिया के घर हुई थी चोरी

कन्या मध्य विद्यालय नंबर दो के बाथरूम में मिला सामान
लखीसराय : बड़हिया में पूर्व मंत्री के रिश्तेदार के घर हुई चोरी का उद्भेदन कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उक्त जानकारी टाउन थाना में गुरुवार को प्रेस वार्ता कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि बड़हिया गणेश मंदिर समीप निवासी कैलाश भीमोरिया के घर से चोरी हुए कांसा व पीतल के बरतनों सहित अन्य सामानों को बरामद कर लिया गया है. ज्ञात हो कि 29 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने कैलाश भीमसेरिया के घर में घुस कर रसोई घर में रखे बरतनों तथा अन्य सामानों को चुरा कर पुलिस के समक्ष गंभीर चुनौती पेश की थी.
इससे पूर्व भी चोरों ने बड़हिया के जाने माने साहित्यकार डाॅ सत्येन्द्र अरुण, पप्पू जालान, अनिल वर्मा सहित कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर आम लोगों को सकते में डाल दिया था. सामान की बरामदगी की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में कन्या मध्य विद्यालय नंबर दो के बाथरूम से सामानों को बरामद किया गया. इस संबंध में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें गौतम कुमार पेसर स्व वालो सिंह, अंशु कुमार पेसर स्व लल्लू सिंह, नितीश कुमार पेसर संजय कुमार सिंह, लल्लू कुमार पेसर जयजय राम सिंह सभी बड़हिया के निवासी हैं. जबकि किटु कुमार व कन्हैया कुमार पेसर अरबिंद सिंह अभी भी फरार है.
पूछताछ के लिए चार को लिया हिरासत में
सूर्यगढ़ा. मेदनीचौकी थाना पुलिस ने खावा गांव में हुई भीषण डकैती मामले में चार स्थानीय युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. मेदनीचौकी एसएचओ सुनील कुमार झा ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है. बतातें चलें कि सोमवार की देर रात खावा गांव के व्यवसायी पवन जलान के घर से चार नकाबपोश डकैतों ने 15 लाख रुपये नकद सहित लाखों के आभूषण लूट लिये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >