हथियार के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

लखीसराय : अधिकारियों से मिली गुप्त सूचना के अधार पर एसटीएफ के जवान, कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, हलसी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने संयुक्त रूप से स्टेशन के आसपास छापेमारी कर दो अंतर राज्यीय गिरोह के युवक को तीन पिस्टल व छ: मैगजीन जब्त करते हुए गिरफ्तार किया. उक्त जानकारी गुरुवार को कवैया थाना में प्रेस […]

लखीसराय : अधिकारियों से मिली गुप्त सूचना के अधार पर एसटीएफ के जवान, कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, हलसी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने संयुक्त रूप से स्टेशन के आसपास छापेमारी कर दो अंतर राज्यीय गिरोह के युवक को तीन पिस्टल व छ: मैगजीन जब्त करते हुए गिरफ्तार किया.

उक्त जानकारी गुरुवार को कवैया थाना में प्रेस वार्ता कर एसपी अशोक कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि मुंगेर से तीन नये पिस्टल व छह मैगजीन लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे दो युवक लखीसराय स्टेशन के पास खाना खाने के लिए होटल खोज रहे हैं. इसको लेकर एसपी अशोक कुमार के निर्देश पर कवैया थानाध्यक्ष व हलसी थानाध्यक्ष के साथ एसटीएफ जवानों की टीम बना निगरानी करने लगी. स्टेशन के पास के अलावे पचना रोड तक होटल व दुकान पर जांच की गयी. इसी दौरान स्टेशन के समीप बैग लेकर आते युवक को देख एसटीएफ की टीम ने उन्हें पकड़ा.

दोनों युवक को थाना लाया गया, जहां पूछताछ के बाद युवक की पहचान जहानाबाद कोडजी निवासी सत्यू सिंह के पुत्र पप्पू सिंह, अजमगढ़ युपी के बाटकपुर गांव निवासी प्रकाश यादव के पुत्र अवनीश कुमार के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि युवकों ने पूछताछ के क्रम में बताया कि एक पिस्टल पर 10 से 14 हजार रुपये की कमाई होती है.

वे कई दिनों से इस धंधे में जुड़े थे. पिस्टल पर यूएस का मुहर लगा हुआ रहता है. इसकी एक से सवा लाख में बिक्री होती है. छापेमारी में एसटीएफ जवान विक्रम कुमार, राजेश कुमार, चुलबुल कुमार, जीतेन्द्र कुमार, रंजीत कुमार, नागेश पासवान के अलावे जिला पुलिस के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >