हंगामेदार रही नप बोर्ड की बैठक

सदस्यों ने नप अध्यक्ष के विरुद्ध की नारेबाजी लखीसराय : नगर परिषद बोर्ड की बैठक नया बाजारस्थित टाउन हॉल के प्रांगण में गुरुवार को नप अध्यक्ष शशि देवी पांडे की अध्यक्षता में हंगामे के बीच हुई. बैठक में क्षेत्रिय विधायक विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे. गत बैठक की संपुष्टि के दौरान बहुमत से 1 […]

सदस्यों ने नप अध्यक्ष के विरुद्ध की नारेबाजी

लखीसराय : नगर परिषद बोर्ड की बैठक नया बाजारस्थित टाउन हॉल के प्रांगण में गुरुवार को नप अध्यक्ष शशि देवी पांडे की अध्यक्षता में हंगामे के बीच हुई. बैठक में क्षेत्रिय विधायक विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे. गत बैठक की संपुष्टि के दौरान बहुमत से 1 फरवरी 16 को सशक्त स्थाई समिति की बैठक में पारित योजना में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए 23 वार्ड पार्षदों ने इसे खारिज कर दिया. नप के द्वारा सभी 33 वार्ड में 5-5 लाख की राशि की योजनाआें पर विचार कर इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. सफाई कार्य सही ढंग से चलाने के लिए सरकार के मार्गदर्शिका के आलोक में निविदा निकाली गयी तथा
सरकार के पास पत्र भेज कर कार्य योजना तैयारी की गयी. पेशनर समाज का अधूरा कागजात सभापति ने लाया. इसमें कोई कागजात संलग्न नहीं रहने के कारण अगले बोर्ड की बैठक में जमीन का ब्योरा सहित कागजात लाने का निर्णय लेकर इसे स्थगित रखा गया. वार्ड एक में बिजली की समस्या पर चर्चा की गयी. वहीं जोकमैला वार्ड की समस्या के बारे में चर्चा की गयी. कवैया चौक बड़ी दुर्गा स्थान के सामने मार्केट बनाने को विचार के लिए रखा गया.
बैठक में अनावश्यक रूप से कार्य में दखल देने पर राष्टपति पांडे के खिलाफ नारेबाजी की गयी. 24 से अधिक वार्ड पार्षदों ने विरोध दर्ज कराते हुए नप अध्यक्ष इस्तीफा दो तथा राष्टपति पांडे मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें बाहर कर दिया. उसके बाद अध्यक्ष ने बैठक की समाप्ती की घोषणा की. मौके पर नप उपाध्यक्ष अरविंद पासवान, वार्ड पार्षद जॉन मिल्टन पासवान, संतोष कुमार, सुनील कुमार, गौतम कुमार, प्रकाश महतो, रिंकु कुमारी, देवेन्द्र केवट, प्रवीण कुमार चक्रवर्ती, सुनीता देवी, साधना देवी, पुतुल देवी, चुनचुन सिंह,हाकिम पासवान, रंजीत राम सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >