जिलाधिकारी के जनता दरबार में आये 39 मामले
लखीसराय : गुरुवार को जिला समाहरणालय के जिलाधिकारी के कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें कुल 39 फरियादियों ने डीएम उदय कुमार सिंह से गुहार लगायी. जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्या सुनकर संबंधित पदाधिकारी को जांच कर मामले के निष्पादन का आदेश दिया. जनता दरबार में सूर्यगढ़ा प्रखंड के नंदपुर निवासी सुमंगल […]
लखीसराय : गुरुवार को जिला समाहरणालय के जिलाधिकारी के कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें कुल 39 फरियादियों ने डीएम उदय कुमार सिंह से गुहार लगायी. जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्या सुनकर संबंधित पदाधिकारी को जांच कर मामले के निष्पादन का आदेश दिया. जनता दरबार में सूर्यगढ़ा प्रखंड के नंदपुर निवासी सुमंगल प्रसाद सिंह ने नंदपुर मौजे के तौजी नं 352,थाना नं 24,खाता संख्या-42,खशरा-204,रकवा-0.07 डिसमिल जमीन का दस्तावेज संख्या 1086 दिनांक 11 जून 2015 को सूर्यगढ़ा अवर निवंधन कार्यालय द्वारा किये गये निबंधन को रद्द किये जाने की गुहार लगायी.
आवेदन में कहा गया है कि बसोबास व मकान की जमीन को सिंचित दो फसला खेती युक्त बता कर नंदपुर निवासी स्व विमल सिंह के पुत्र विपीन सिंह ने कुछ ग्रामीण की मदद से प्रजापति देवी पति स्व रविंद्र सिंह के पक्ष में धोखाधड़ी व अपराधिक षड्यंत्र रच कर आवेदक को नुकसान पहुंचाने की नियत से केवाला किया गया और सरकारी राजस्व की चोरी की गयी है. वहीं चानन के सदानंद प्रसाद सहित अन्य प्रगणक ने कहा कि 2011 में जनगणना किया.
पर मानदेय आधा मिला. बीडीओ से शिकायत की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. वहीं सदर प्रखंड के रामनगर बालगुदर निवासी सुमित्रा देवी ने अपनी तेरह वर्षीय पुत्री बेबी कुमारी की अपहरण का आरोप लगाया और कहा कि मेरे पुत्र अमरजीत कुमार के मोबाईल नंबर 7849012887 पर 8053313449 नंबर से फोन आया कि तुम्हारी बहन का अपहरण श्याम साव पेसर अजय साव रामनगर निवासी ने कर लिया है. जब मैं उनके घर पर गयी, तो मुझे गाली गलौज कर भगा दिया. खैरा लय कजरा निवासी ने मतदाता सूची में फेरबदल का आरोप लगाया. महेशपुर पंचायत के कमलेश्वरी महतो ने आरोप लगाया कि मुखिया एवं पंचायत सेवक आरजीएफ कार्य में भारी अनियमितता कर रहे हैं.
रामगढ़चौक प्रखंड के कोली परसावां बिल्लो निवासी प्रियंका कुमारी ने आरोप लगायी कि मैंने पीडीएस दुकान के लिए एसडीओ कार्यालय में आवेदन दिया. इसमें मेरा चरित्र प्रमाण पत्र गायब कर दिया गया है. बड़हिया प्रखंड के जैतपुर निवासी कन्हैया कुमार ने कहा कि बैंक से शिक्षा ऋण लिया था और धीरे धीरे चुका रहा था,
परंतु बैंक मेरी संपत्ति को नीलामी कर रही है .जनता दरबार में एडीएम किशोरी चौधरी, भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, सिविल सर्जन डाॅ राज किशोर प्रसाद, शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकी सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
लखीसराय. गुरुवार को जिला समाहरणालय के जिलाधिकारी के कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें कुल 39 फरियादियों ने डीएम उदय कुमार सिंह से गुहार लगायी. जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्या सुनकर संबंधित पदाधिकारी को जांच कर मामले के निष्पादन का आदेश दिया.
जनता दरबार में सूर्यगढ़ा प्रखंड के नंदपुर निवासी सुमंगल प्रसाद सिंह ने नंदपुर मौजे के तौजी नं 352,थाना नं 24,खाता संख्या-42,खशरा-204,रकवा-0.07 डिसमिल जमीन का दस्तावेज संख्या 1086 दिनांक 11 जून 2015 को सूर्यगढ़ा अवर निवंधन कार्यालय द्वारा किये गये निबंधन को रद्द किये जाने की गुहार लगायी. आवेदन में कहा गया है कि बसोबास व मकान की जमीन को सिंचित दो फसला खेती युक्त बता कर नंदपुर निवासी स्व विमल सिंह के पुत्र विपीन सिंह ने कुछ ग्रामीण की मदद से प्रजापति देवी पति स्व रविंद्र सिंह के पक्ष में धोखाधड़ी व अपराधिक षड्यंत्र रच कर आवेदक को नुकसान पहुंचाने की नियत से केवाला किया गया और सरकारी राजस्व की चोरी की गयी है.
वहीं चानन के सदानंद प्रसाद सहित अन्य प्रगणक ने कहा कि 2011 में जनगणना किया. पर मानदेय आधा मिला. बीडीओ से शिकायत की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. वहीं सदर प्रखंड के रामनगर बालगुदर निवासी सुमित्रा देवी ने अपनी तेरह वर्षीय पुत्री बेबी कुमारी की अपहरण का आरोप लगाया और कहा कि मेरे पुत्र अमरजीत कुमार के मोबाईल नंबर 7849012887 पर 8053313449 नंबर से फोन आया कि तुम्हारी बहन का अपहरण श्याम साव पेसर अजय साव रामनगर निवासी ने कर लिया है. जब मैं उनके घर पर गयी, तो मुझे गाली गलौज कर भगा दिया. खैरा लय कजरा निवासी ने मतदाता सूची में फेरबदल का आरोप लगाया. महेशपुर पंचायत के कमलेश्वरी महतो ने आरोप लगाया कि मुखिया एवं पंचायत सेवक आरजीएफ कार्य में भारी अनियमितता कर रहे हैं.
रामगढ़चौक प्रखंड के कोली परसावां बिल्लो निवासी प्रियंका कुमारी ने आरोप लगायी कि मैंने पीडीएस दुकान के लिए एसडीओ कार्यालय में आवेदन दिया. इसमें मेरा चरित्र प्रमाण पत्र गायब कर दिया गया है. बड़हिया प्रखंड के जैतपुर निवासी कन्हैया कुमार ने कहा कि बैंक से शिक्षा ऋण लिया था और धीरे धीरे चुका रहा था, परंतु बैंक मेरी संपत्ति को नीलामी कर रही है .जनता दरबार में एडीएम किशोरी चौधरी, भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, सिविल सर्जन डाॅ राज किशोर प्रसाद, शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकी सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.