सैकड़ों लोगों को मिल रहा है रोजगार

सूर्यगढ़ा प्रखंड के ताजपुर पंचायत अंतर्गत रसूलपुर गांव में इन दिनों मनरेगा योजना से 36 लाख 54 हजार 400 रुपये की कुल प्राक्कलन में चार योजनाओं पर कार्य हो रहा है. इसमें प्रतिदिन दो सौ से अधिक मजदूरों को रोजगार मिल रहा है. योजना के पूरा होने से रसूलपुर गांव के लोगों को बाढ़ से […]

सूर्यगढ़ा प्रखंड के ताजपुर पंचायत अंतर्गत रसूलपुर गांव में इन दिनों मनरेगा योजना से 36 लाख 54 हजार 400 रुपये की कुल प्राक्कलन में चार योजनाओं पर कार्य हो रहा है. इसमें प्रतिदिन दो सौ से अधिक मजदूरों को रोजगार मिल रहा है. योजना के पूरा होने से रसूलपुर गांव के लोगों को बाढ़ से निजात मिल जायेगा.

लखीसराय : 10 वर्ष पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में रहनेवाले लोगों की अाजीविका की सुरक्षा के लिये मनरेगा योजना का क्रियान्वयन किया गया. इसका उद्देश्य था कि हर हाथ को रोजगार मिले. योजना के क्रियान्वयन में लगातार लूट-खसोट की शिकायत के बावजूद इससे गांव में रोजगार सृजन होने से विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ.
सूर्यगढ़ा प्रखंड के ताजपुर पंचायत अंतर्गत रसूलपुर गांव में इन दिनों मनरेगा योजना से बनाये जा रहे सुरक्षा तटबंध से जहां स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिल रहा है, वहीं सुरक्षा तटबंध के बन जाने से उक्त क्षेत्र के लोगों को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से राहत मिलने की संभावना है. पंचायत की मुखिया प्रेमा कुमारी की देखरेख में कुल 36 लाख 54 हजार 400 रुपये की राशि से किये जा रहे सुरक्षा तटबंध के निर्माण से ग्रामीणों में खुशी है.
ग्रामीणों के मुताबिक सुरक्षा तटबंध निर्माण कार्य में पारदर्शिता के साथ युद्ध स्तर से काम किया जा रहा है. सुरक्षा तटबंध बन जाने से रसूलपुर गांव के लोगों को हर वर्ष बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से राहत मिलेगी. पंचायत की मुखिया ने बताया कि मनरेगा की चार योजनाओं के क्रियान्वयन से सुरक्षा तटबंध का निर्माण किया जा रहा है. इसमें प्रतिदिन दो सौ से ढाई सौ मजदूरों को रोजगार मिल रहा है. योजना संख्या 02/2015-16 वार्ड नंबर 15 में अशोक पोद्दार के घर से रसूलपुर सिवाना तक नौ लाख 39 हजार 900 रुपये की लागत से कुल 3479 मानव दिवस के तहत कार्य किया जा रहा है.
योजना संख्या 03/2015-16 में वार्ड नंबर 14 में प्रमोद मंडल के घर से अशोक पोद्दार घर तक आठ लाख 73 हजार 300 रुपये की प्राक्कलन राशि से 3111 मानव दिवस का कार्य किया जा रहा है. वहीं योजना संख्या 04/2015-16 में नौ लाख 85 हजार 300 रुपया की लागत से कुल 3610 मानव दिवस का तथा योजना संख्या 05/2015-16 में 8 लाख 55 हजार 900 रुपया की प्राक्कलन से कुल 2884 मानव दिवस सृजित कर सुरक्षा तटबंध बनाने का कार्य किया जा रहा है. मुखिया के मुताबिक कार्य को शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा ताकि इस बरसात में ग्रामीणों को बाढ़ की समस्या नहीं झेलनी पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >