लखीसराय : जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा गांव में बेेखौफ अपराधियों ने सोमवार की रात हथियार के बल पर क्षेत्र के लब्ध-प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रदीप जलान के घर में छत के रास्ते प्रवेश कर 15 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली. चार नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया, जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच थी.
मेदनीचौकी में व्यवसायी के घर 15 लाख की डकैती
लखीसराय : जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा गांव में बेेखौफ अपराधियों ने सोमवार की रात हथियार के बल पर क्षेत्र के लब्ध-प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रदीप जलान के घर में छत के रास्ते प्रवेश कर 15 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली. चार नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया, जिनकी उम्र 18 से […]

सब के हाथ पैर बांध दिये : अपराधी छत के रास्ते घर में घुसकर घर के अंदर के मेन ग्रील का ताला काटा और घर के अंदर प्रवेश कर गये. अपराधियों ने जब अंदर के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो आवाज सुन अंदर कमरे में सोये गृहस्वामी के छोटे भाई पवन जलान व उनकी पत्नी मंजु जलान ने कमरे का दरवाजा खोला.
कमरे के बाहर खड़े अपराधियों ने घर के लोगों को संभलने का मौका दिये बगैर पिस्टल के
मेदनीचौकी में व्यवसायी…
बल पर उन्हें बंधक बना लिया. घटना की रात गृहस्वामी हर दिन की भांति सूर्यगढ़ा सोनापट्टी स्थित अपनी दुकान पर सोये थे. उनके पुत्र अभिनव जलान व छोटे भाई पवन जलान ने बताया कि अपराधियों ने घर के लोगों को बंधक बनाया और उन्हें एक कमरे में ले गये. वहां रस्सी, कपड़ा आदि से सभी के हाथ-पांव बांध दिये. केवल गृहस्वामी की बुढ़ी मां को बंधन से मुक्त रखा.
पड़ोसियों ने ताला काटा : अपराधियों के जाने के बाद गृहस्वामी की मां ने सभी लोगों को बंधन मुक्त किया. बाद में छत पर जाकर शोर करने पर पड़ोसी द्वारा कटर मशीन से मुख्य गेट का ताला काटा गया. सूचना मिलने पर थोड़ी ही देर में मेदनीचौकी पुलिस घटनास्थल पर आयी व मामले की जानकारी ली.
इधर एसपी अशोक कुमार ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि लुटेरों ने 15 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी है. देर शाम तक मामले को लेकर आवेदन नहीं दिया गया था. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
जान से मारने की दे रहे थे धमकी
सर्द भरी रात में अपराधियों ने कमरे का पंखा चलाये रखा ताकि घटना की भनक पड़ोसी को नहीं लग सके. दो घंटे तक डकैती के दौरान घर के लोगों को लगातार जान से मारने की धमकी दी जाती रही. अपराधियों ने घर के लोगों के साथ लगातार मारपीट भी की. उन्हें सिर उठाने पर पीटा जाता था. डकैती के दौरान घर के हर कमरे की गहन तलाशी ली गयी. बाद में अपराधी घर के अंदर के मुख्य ग्रील में ताला जड़कर चलते बने. घर के लोगों के मुताबिक लुटेरों के पास हथियार के अलावा चाभी का गुच्छा व एक बड़ी कैंची थी.