सड़क किनारे वाहन खड़ा कर लोडिंग-अनलोडिंग से परेशानी

लखीसराय : शहर के विभिन्न लिंक पथों में मालवाहक वाहनों के लोडिंग-अनलोडिंग के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है. नया बाजार गोशाला के समीप अवैध रूप से वाहन लगा धान के अलावे अन्य सामान की लोडिंग-अनलोडिंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. जिला मुख्यालय के अलावे जमुई-शेखपुरा-सिकंदरा की ओर से बड़हिया […]

लखीसराय : शहर के विभिन्न लिंक पथों में मालवाहक वाहनों के लोडिंग-अनलोडिंग के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है. नया बाजार गोशाला के समीप अवैध रूप से वाहन लगा धान के अलावे अन्य सामान की लोडिंग-अनलोडिंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. जिला मुख्यालय के अलावे जमुई-शेखपुरा-सिकंदरा की ओर से बड़हिया व सूर्यगढ़ा की ओर आने व जाने के लिए यह एक मात्र मुख्य रास्ता है.

वहीं छोटे-छोटे व्यवसायी के द्वारा फुटपाथ पर अवैध तरीके से दुकान सजा दिये जाने से भी सड़क संकरी हो गयी है. शहर में रोज लगनेवाले जाम को हटाने में प्रशासनिक प्रयास नाकाफी है. इस संबंध में ट्रैफिक इंचार्ज विनोद ठाकुर ने कहा कि पुलिस बल को निर्देश दिया गया है कि किसी भी वाहन से जाम न हो, इस का ख्याल रखें. अवैध रूप से मुख्य सड़क पर वाहन लगा सामान लोडिंग-अनलोडिंग को लेकर कई बार हिदायत दी गयी है. कहा कि पुलिस बल की कमी के कारण कड़ा रुख अपनाने में परेशानी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >