ट्रेनों में अवैध हॉकरों का कब्जा

लखीसराय : किऊल व लखीसराय स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न रूट की ट्रेनों में इन दिनों चोरी छिपे अवैध हॉकर कब्जा जमाये हुए हैं. रेल प्रशासन की सख्ती के बाद भी इन हॉकरों की गतिविधि पर अंकुश नहीं लग पाया है. इन दिनों लखीसराय व किऊल रेलवे स्टेशन पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश […]

लखीसराय : किऊल व लखीसराय स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न रूट की ट्रेनों में इन दिनों चोरी छिपे अवैध हॉकर कब्जा जमाये हुए हैं. रेल प्रशासन की सख्ती के बाद भी इन हॉकरों की गतिविधि पर अंकुश नहीं लग पाया है. इन दिनों लखीसराय व किऊल रेलवे स्टेशन पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रेल पुलिस काफी सख्ती बरत रही है. इसके बावजूद अवैध हॉकरों व रेल पुलिस के बीच आंख मिचौली का खेल जारी है.

इसकी वजह से जहां रेलवे को हर रोज लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है. वहीं रेल यात्रियों को गुणवत्ता विहीन सामग्री मिल रही है. रेल प्रशासन से लाइसेंस लेकर स्टेशन पर स्टॉल खोले जाने का प्रावधान है. ऐसे स्टॉल में वरदी में हॉकर रेल विभाग के द्वारा जारी निर्धारित मूल्य पर ही सामान की बिक्री करेंगे.

बोले रेल यात्री
रेल यात्री मनोज कुमार ने कहा कि रेलवे के द्वारा निर्धारित मापदंडों का अनुपालन तो दूर अवैध हॉकर के द्वारा धड़ल्ले से घटिया कंपनी के सामानों की बिक्री की जाती है. इसमें लागत से दुगना मूल्य अंकित रहता है. इससे हॉकर को अधिक कमाई होती है. वहीं कंपनी के समानों में कम मुनाफा होता है. इस कारण हॉकर अपनी मरजी से घटिया समान को खुलेआम बेचते हैं. अशोक कुमार के मुताबिक शादी विवाह के मौसम में प्रदेश से आने और जाने का सिलसिला जारी है. इस कारण ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा रही है. इसमें सबसे अधिक बिक्री बाेतल बंद पानी की होती है, जो लोकल ब्रांड का होता है. आशीष कुमार के मुताबिक पानी, बिस्कुट, मिक्सचर सहित अन्य सामान लेने पर कीमत अधिक लिया जाता है और घटिया क्वालिटी दी जाती है. रेलवे के द्वारा खुले स्टॉल में कंपनी के सामान हॉकर से कम दाम में मिल जाते हैं.
कहते हैं स्टेशन प्रबंधक
किऊल स्टेशन प्रबंधक जेवियर एक्का ने कहा कि अवैध हॉकर के खिलाफ छापेमारी की जाती है.उन्होंने बताया कि रेलवे परिसर में अवैध हॉकरों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >