जिले में बनाये गये थे 50 नोडल व 117 उपकेंद्र

4371 महिलाओं ने दी महापरीक्षा 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं व लड़कियों ने लिया महापरीक्षा में भाग लखीसराय/चानन : अक्षर आंचल योजना अंतर्गत 15 से 35 आयु वर्ग के असाक्षर महिलाओं का साक्षर बनाकर अतिपिछड़ा अल्पसंख्यक व महादलित महिलाओं की प्रमाणीकरण महापरीक्षा का आयोजन रविवार को जिले के 50 नोडल केंद्र व […]

4371 महिलाओं ने दी महापरीक्षा

15 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं व लड़कियों ने लिया महापरीक्षा में भाग
लखीसराय/चानन : अक्षर आंचल योजना अंतर्गत 15 से 35 आयु वर्ग के असाक्षर महिलाओं का साक्षर बनाकर अतिपिछड़ा अल्पसंख्यक व महादलित महिलाओं की प्रमाणीकरण महापरीक्षा का आयोजन रविवार को जिले के 50 नोडल केंद्र व 117 उपकेंद्र पर शांति पूर्ण तरीके से साक्षरता डीपीओ नरेन्द्र कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ.
परीक्षा शांतिपूर्ण संचालन के लिए जन शिक्षा निदेशालय कार्यक्रम संयोजक शशि गुप्ता डीपीओ नरेंद्र कुमार, जिला लोक शिक्षा समिति के सचिव सुरेश प्रसाद माधुर्य के द्वारा शरमा, तेतरहट, उमवि खगौर, हकीम गंज केंद्रों का जायजा लिया गया. जिला सचिव ने बताया कि परीक्षा मेंकुल 4540 नवसाक्षर में से 4371 नव साक्षर महिला शामिल हुई. इसमें अल्पसंख्यक 360 महिला, अतिपिछड़ा 972 महिला व महादलित 3039 नव साक्षर महिला शामिल हुई. परीक्षा में उत्तीर्ण नव साक्षरों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा. दूसरे चरण के लिए केंद्र की शुरूआत एक फरवरी से प्रारंभ की जायेगी.
परीक्षा में सभी बीइओ, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक, सचिव, केआरसीसी, केआरपी, टोला सेवक व तालिम मरकज के एसआरजी सुनीता कुमारी सिंन्हा, केआरपी रंजू कुमारी सहित कई कर्मी सफल संचालन के लिए कार्य में लगे रहे.
इधर चानन प्रतिनिधि के मुताबिक महादलित अल्पसंख्यक व अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 के प्रथम चरण में साक्षर हुए 15 से 35 आयु वर्ग की महिला अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग की महिलाओं ने इस प्रमाणीकरण परीक्षा में हिस्सा लिया. परीक्षा के दौरान प्रखंड शिखा पदाधिकारी हरे कृष्ण राम, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक जितेंद्र कुमार व केआरपी नंद कुमार महतो के द्वारा केंद्रों का निरीक्षण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >