लोगों ने की सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग
लखीसराय : शहर के पुरानी बाजार में एक अल्ट्रासांउड सेंटर पर चिकित्सक की मिली भगत से कन्या भ्रूण जांच धड़ल्ले से जारी है. जबकि जिला प्रशासन के द्वारा इस पर रोक लगाये जाने के आदेश दिये जाने के साथ ही सदर अस्पताल के द्वारा छापेमारी के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया.
टीम के द्वारा जांच से पूर्व ही संचालकों को सूचित कर दिया जाता है जिस कारण उस दिन एक भी जांच नहीं की जाती है. इस तरह का खेल बेरोकटोक शहर में जारी है. बुद्धिजीवियों के मुताबिक राज्य में वैसे ही लिंगानुपात कम है लेकिन आज की महिलाएं भ्रूण जांच करवाने में जुटी हुई है. शहर के जांच सेंटर पर सुबह से ही कन्या भ्रूण जांच के लिए भीड़ लगी रहती है.
शहर के मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, सोनू कुमार आदि ने कहा कि सभी अल्ट्रासांउड सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे की मौजूदगी हो ताकि इस तरह कन्या भ्रूण जांच करनेवाले संचालकों पर लगाम लग सके. सीसीटीवी फुटेज की हर रोज जांच हो.
क्या कहते हैं सिविल सर्जन
इस बाबत सिविल सर्जन राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि अल्ट्रासांडड सेंटर पर निगाह रखने के लिए टीम का गठन किया गया है जो जांच कर प्रतिवेदन जमा कर रही है.
